SDM Transfer : यूपी में प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के एसडीएम बदले, देखें सूची
SDM Transfer: Administrative reshuffle in UP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में एक बार फिर से बड़ी सर्जरी हुई है। विभाग ने राज्य की 15 नगर पालिकाओं में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के साथ ही कुछ निलंबित अधिकारियों की घर वापसी भी हुई है।

सस्पेंशन से बहाली, पर जांच रहेगी जारी

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, एक सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी को सस्पेंशन से बहाल किया गया है। इन अधिकारियों को फिर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने यह साफ कर दिया है कि बहाली तो कर दी गई है, लेकिन इनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच का सिलसिला थमेगा नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही भविष्य में आगे का एक्शन लिया जाएगा।

प्रशासनिक कसावट की तैयारी

आगामी समय में नगरीय निकायों में कामकाज को गति देने और चुनावी व जनहित के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कई निकायों में कामकाज की गति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने इन तबादलों के जरिए नई टीम को फील्ड में उतारने का फैसला लिया है।

See also  CG News: गैस-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलाई तो सीधे होगी जेल, साइबर सेल की निगरानी में है आपका Mobile Number

नगर पालिकाओं के कार्यक्षेत्र में सुधार लाने और अनुशासन बनाए रखने के मकसद से विभाग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नए सीएमओ की नियुक्ति से निकायों में काम की रफ्तार कितनी बढ़ती है।