IND vs PAK, Women T20 World Cup: एजबेस्टन। बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जा रहे महिला विश्व कप 2026 के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (68) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत की शुरूआत खराब रही और टीम ने 18 रन पर ही शेफाली वर्मा (6) और जेमिमा रोड्रिग्स (एक) के अहम विकेट गंवा दिए। लेकिन मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत के बीच 91 रन की साझेदारी हुई जो मंधाना के विकेट के साथ खत्म हुई जिन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारती फुलमाली एक रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
पांचवां विकेट भारतीय कप्तान का गिरा जिन्होंने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे। इसके बाद रिचा घोष और दीप्ति शर्मा के बीच हुई जिससे भारत को 160 का स्कोर पार करने में मदद मिली। घोष अंतिम ओवर में आउट हुई लेकिन तब तक वह 17 गेंदों पर 34 रन बना चुकी थी जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। दीप्ति (12) और श्रेयंका पाटिल (एक) नाबाद लौटीं।
पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने 2-2 विकेट झटके। वहीं तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम के नाम एक-एक विकेट रहा।
IND vs PAK, Women T20 World Cup: भारत महिला : प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल।
IND vs PAK, Women T20 World Cup: पाकिस्तान महिला : प्लेइंग 11
गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।



