Punjab Assembly elections: नई दिल्ली। पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों राज्यों में चुनाव निर्धारित समय से कुछ महीने पहले कराए जा सकते हैं।

Punjab Assembly elections: पंजाब विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल फरवरी 2027 तक है, जबकि उत्तराखंड में भी चुनाव फरवरी-मार्च 2027 के दौरान प्रस्तावित हैं। इसके बावजूद चुनावी कार्यक्रम में बदलाव कर नवंबर 2026 में मतदान कराने की संभावना पर विचार किए जाने की चर्चा है।

Punjab Assembly elections: हरिद्वार कुंभ मेला और जनगणना के दूसरे चरण की वजह से बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम में संभावित बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण जनवरी 2027 में शुरू होने वाला हरिद्वार कुंभ मेला है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सरकारी मशीनरी की तैनाती रहती है, जिससे चुनावी तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

See also  स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले के लिए अब ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य, एनआईसी की वेबसाईट पर करना होगा आवेदन

दूसरा महत्वपूर्ण कारण फरवरी 2027 से शुरू होने वाला जनगणना का दूसरा चरण है। प्रशासनिक अमले की व्यस्तता को देखते हुए चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया को समय रहते पूरा करने के विकल्प पर विचार कर सकता है। यदि चुनाव कार्यक्रम में बदलाव होता है, तो दोनों राज्यों में नवंबर 2026 चुनाव कराए जा सकते हैं।

Punjab Assembly elections: आप और कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

समयपूर्व चुनाव की चर्चाओं के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा दी हैं और संभावित चुनावी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अभियान की तैयारी तेज कर दी है।

वहीं कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ाई है। पार्टी नेतृत्व ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए विशेष समिति का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।

See also  रामनवमी पर दंगा भड़काने के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

Punjab Assembly elections: भाजपा भी तैयारियों में जुटी

भारतीय जनता पार्टी भी पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के प्रयासों में जुटी हुई है। पार्टी के रणनीतिकार अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन के पंजाब दौरा को इसी से जोड़​कर देखा जा रहा है। विपक्षी दल संभावित गठबंधन और सीट साझेदारी के विकल्पों पर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में यदि चुनाव समय से पहले होते हैं, तो पंजाब और उत्तराखंड दोनों राज्यों में मुकाबला काफी दिलचस्प और बहुकोणीय होने की संभावना है।