टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की सुबह धमतरी जिले में भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले को लेकर प्रवर्त्तन निदेशालय (ED) और EOW की संयुक्त टीम ने शहर के आमापारा क्षेत्र में एक साथ दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के ED और EOW की टीमें धमतरी के ठेकेदार दीपेश गांधी के आमापारा स्थित निवास पर पहुंचीं। अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जांच टीम के अधिकारी सुबह से ही दीपेश गांधी के घर के भीतर मौजूद हैं और घर के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच घर के भीतर सघन जांच और कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई देश की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के निर्माण कार्यों में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ियों से जुड़ी हुई है।

See also  CAA: बिहार बंद में जगह-जगह गुंडई; सड़क पर उतरे तेजस्‍वी, तमिलनाडु में हिंसा, चेन्नई रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड