बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस महकमे के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव बैंकर ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के कुल 125 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। इस थोक तबादले से जिले के कई थानों और चौकियों के समीकरण बदल गए हैं।
ASI से लेकर महिला आरक्षकों तक की नई पदस्थापना
एसपी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस फेरबदल में 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 15 प्रधान आरक्षकों (Head Constables) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही मैदानी स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 85 आरक्षकों (Constables) और 15 महिला आरक्षकों का भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों व चौकियों में ट्रांसफर किया गया है। यह प्रशासनिक सर्जरी बलरामपुर, रामानुजगंज, राजपुर, शंकरगढ़, चलगली, कुसमी और सनावल समेत जिले के लगभग सभी थानों में की गई है।






