CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग और स्वास्थ्य गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

CG News: बता दें कि बिलासपुर के रहने वाले संजय अग्रवाल इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। सरकार ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और संगठन का आभार जताते हुए बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के हर कोने में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 जून का यह कार्यक्रम एक संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

See also  Accident: रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर और हेल्पर की मौत