Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के लिए एक अनूठी और महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एवं तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय ने ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ (मामा की सोने की अंगूठी) योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात बच्चे को सरकार की ओर से एक ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जाएगी।

Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: सरकार के अनुसार, योजना का औपचारिक शुभारंभ 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती पर किया जाएगा, लेकिन इसका लाभ 22 जून 2026, मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को मिलेगा। इस योजना पर सालाना करीब 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: बेटा-बेटी में नहीं होगा कोई भेदभाव

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ सभी नवजात बच्चों को समान रूप से मिलेगा। बच्चे के लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, अधिक संख्या में बच्चों को जन्म देने वाली माताएं (हायर ऑर्डर बर्थ) भी योजना के लिए पात्र होंगी।

See also  SC ने 'द केरला स्टोरी‘ के बैन पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब, कहा-'जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो…'

योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावकों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, श्रम कल्याण बोर्ड का पहचान पत्र, डाक विभाग का पता प्रमाण पत्र अथवा मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: हर साल 4.42 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हर साल लगभग 4.42 लाख बच्चों का जन्म होता है। इनमें 54 प्रतिशत प्रसव मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में, 37 प्रतिशत जिला एवं उप-जिला अस्पतालों में तथा 9 प्रतिशत प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होते हैं।

Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: योजना के लिए बनेगी प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट

योजना के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष प्रोजेक्ट एवं प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट गठित की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक लॉजिस्टिक्स मैनेजर नियुक्त होगा, जो हर महीने स्टॉक का सत्यापन करेगा। राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगा।

See also  पूर्व सीएम जयललिता की मौत के पीछे करीबी दोस्त शशिकला का हाथ

सरकार ने योजना के लिए ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल अपनाने का निर्णय लिया है। राज्य के 94 व्यापक आपात प्रसूति एवं नवजात देखभाल केंद्र मुख्य लॉजिस्टिक हब के रूप में कार्य करेंगे, जहां राज्य की लगभग 82 प्रतिशत सरकारी डिलीवरी होती हैं।

Thai Maman Thanga Mothiram Scheme: सुरक्षित लॉकर में रखी जाएंगी अंगूठियां

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के डीन तथा जिला एवं उप-जिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंगूठियों के संरक्षक होंगे। अंगूठियों को विशेष लॉकर में 24 घंटे निगरानी और दोहरे बिजली बैकअप की व्यवस्था के साथ सुरक्षित रखा जाएगा। योजना के तहत सोने की अंगूठियों की खरीद और वितरण तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के माध्यम से किया जाएगा।