टीआरपी डेस्क। Stock Market : गुरुवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाया है। दरअसल, आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 399 अंकों की भारी-भरकम बढ़त के साथ सीधे 77,391 के लेवल पर खुला। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और वह 104 अंकों की तगड़ी तेजी लेकर 24,125 के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया।

एशियाई बाजारों में उछाल: जापान का निक्केई 225 इंडेक्स आज 3.37% तक चढ़ गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी तो 4.89% से लेकर 5.5% तक उछल गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी आज हरे निशान पर दौड़ रहा है।

वॉल स्ट्रीट का हाल: आज 25 जून को अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में भी अच्छी रौनक है। S&P 500 फ्यूचर्स और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में क्रमश: 0.5% और 1.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अमेरिकी निवेशक वहां आने वाले महंगाई के आंकड़ों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

See also  देश में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटों में 9304 केस, 260 की मौत, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ मजबूत

एक तरफ जहां शेयर बाजार निवेशकों की किस्मत चमका रहा है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत के लिए एक और बड़ी राहत की खबर आई है। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.52% टूटकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है, जबकि वेस्ट टैक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.6% की कमजोरी के साथ 69.15 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेंड कर रहा है।

क्यों सस्ता हुआ कच्चा तेल: वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल के जहाजों और टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई है, जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें अचानक धड़ाम हो गईं। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में मामूली बढ़त के बीच बीते कारोबारी सत्र में भारतीय रुपया भी 0.08% मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 94.66 पर बंद हुआ था।

See also  टीआरपी टॉप -10, आज की सुर्खियां

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।