रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर नौवें दिन एक ऐसा विवादित पोस्टर जारी किया है। दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस के इस शिविर पर पहले ही दिन से एक के बाद एक कई पोस्टर जारी कर निशाना साधा है। आज जारी नौवें पोस्टर में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को निशाना बनाया गया है। बीजेपी ने इस पोस्टर के जरिए तंज कसा है कि कांग्रेस विधायक अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की बकायदा ट्रेनिंग दे रहे हैं।

वायरल वीडियो और कलेक्टोरेट आगजनी कांड का दिया हवाला

गौरतलब है कि इस पोस्टर के पीछे दो बड़ी हालिया घटनाएं हैं, जिन्हें लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है:

वायरल वीडियो : कुछ दिनों पहले एक प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव का खुद का कुर्ता/कपड़ा फाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल: प्रदेश में मरीजों को मिलेगा आॅनलाईन चिकित्सीय परामर्श,ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

बलौदाबाजार कलेक्टोरेट कांड: इसके साथ ही बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुई हिंसक आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में भी पुलिस ने देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया था।

बीजेपी ने अपने नए पोस्टर में इन दोनों ही संवेदनशील घटनाओं को जोड़कर इसे देवेंद्र यादव पर निशाना साधा है।