रायपुर। अगर आपका भी जुलाई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी नए कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई 2026 में रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। हालांकि ये सभी 12 छुट्टियां हर राज्य में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई अवकाश स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय किए गए हैं।

देखें छुट्टियों की लिस्ट-

5 जुलाई: रविवार (देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे)

11 जुलाई: दूसरा शनिवार (पूरे देश के बैंकों में रहेगा अवकाश)

12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

16 जुलाई: रथ यात्रा और हरेला पर्व (उड़ीसा और उत्तराखंड के शहरों में बैंक बंद रहेंगे)

19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

25 जुलाई: चौथा शनिवार (देशभर के सभी बैंकों में अवकाश)

26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

इसके अलावा 6 जुलाई को मिजोरम में, 9 व 17 जुलाई को शिलांग में, 18 को गंगटोक और 22 जुलाई को अगरतला में स्थानीय पर्वों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

See also  कोरोना की चपेट में आए बीएसएफ के दो जवानों की मौत, पैरामिलिट्री फोर्स में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।