टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की रफ्तार सुस्त है। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि मानसून इस बार कुछ कमजोर रह सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है।

मानसून के मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी खेती-किसानी की प्लानिंग मौसम के हिसाब से ही करें। सरकार समय-समय पर उन्हें इसकी जानकारी भी दे रही है।

सक्ती दौरे पर सीएम, बीजेपी को मिलेगी नई बिल्डिंग

मुख्यमंत्री आज जांजगीर-चांपा और सक्ती के दौरे पर निकल चुके हैं। सक्ती में आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि वहां बीजेपी के नए जिला कार्यालय का भूमिपूजन होना है। रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

See also  प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानें वजह…

बजट में AI मिशन का तड़का

हाल ही में मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक पर सीएम साय ने एक बड़ी जानकारी शेयर की। इस साल के बजट में सरकार ने पांच अलग-अलग मिशन तैयार किए हैं। इनमें से सबसे अहम है AI मिशन। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में Artificial Intelligence की डिमांड हर सेक्टर में बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में इसका सही और प्रभावी उपयोग कैसे हो, इस पर सरकार खास फोकस कर रही है।

चरण पादुका योजना: हाईकोर्ट के फैसले पर पहली प्रतिक्रिया

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान बंद हुई चरण पादुका योजना को बीजेपी सरकार ने फिर से शुरू करने का फैसला लिया था। लेकिन इस पर हाईकोर्ट की ओर से टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इस पर सीएम साय ने कहा कि सरकार ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार इस योजना को हर साल जारी रखेगी, ताकि वनोपज संग्राहकों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

See also  छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल, कर्नाटक के बहाने बघेल का बीजेपी पर बड़ा पलटवार, ढाई-ढाई साल पर कही ये बात

IIM में होगा गुड गवर्नेंस का मंथन

4 और 5 जुलाई को IIM रायपुर में एक बड़ा चिंतन शिविर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह तीसरा साल है जब सरकार गुड गवर्नेंस को लेकर मंथन करेगी। पिछले दो सालों के अनुभव बताते हैं कि ऐसे शिविरों से सरकार चलाने और कामकाज को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिलती है। इस बार भी सरकार के कामकाज को और अधिक धारदार बनाने पर चर्चा होगी।