रायपुर। ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को कथित तौर पर न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने 13 सदस्यीय समिति बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू को संयोजक बनाया गया है। समिति आंदोलन और कानूनी पहल की रणनीति तय करेगी।

समिति में ये नेता शामिल

इस समिति में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र वाजपेयी, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पंकज शर्मा, मावेश बघेल, आशीष वर्मा शामिल हैं। प्रभावित ग्रामीणों में से कमलनारायण साहू, मुकेश पाल, लता साहू और चन्द्रेश्वरी यादव को भी सदस्य बनाया गया है।

रणनीति बनाकर PCC को देगी रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस ने समिति से कहा है कि प्रभावित परिवारों से समन्वय बनाकर आगामी रणनीति तैयार करें और समय-समय पर PCC को अवगत कराएं। पार्टी नेताओं ने कहा कि नकटी के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन और कानूनी पहल सहित कार्ययोजना तय करनी है।

See also  CG News: साय कैबिनेट बैठक में तीन IPS अधिकारियों का डिमोशन रद्द, कांग्रेस सरकार का फैसला बदला, जानें किसे मिलेगा फायदा

टीएस सिंहदेव ने प्रभावितों से की मुलाकात

उधर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा नकटी पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिलकर समस्याएं सुनीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।