Chhattisgarh News: जिले की पुलिसिंग को और भी ज्यादा सख्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने शुक्रवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए महकमे में बड़े बदलाव किए हैं। थाने-चौकियों से लेकर रक्षित केंद्र तक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं।

भखारा थाने की कमान बदली

सबसे ज्यादा चर्चा भखारा थाने की है। निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को अब भखारा थाना का प्रभार सौंप दिया गया है। वहीं, शरद ताम्रकार को फिलहाल रक्षित केंद्र (Police Line) अटैच कर दिया गया है। शहर के चौक-चौराहों पर अक्सर दिखने वाले पुलिस महकमे के लिए यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट के तौर पर देखा जा रहा है।

See also  प्रदेश में आज कोरोना से हुई 18 संक्रमितों की मौत, प्रदेश में 204202 पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा