जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। वीडियो में दोनों स्कूल के अंदर अश्लील हरकत करते दिखे थे। जांच में आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों ने जताई थी नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों ने शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकत पर नाराजगी जताई थी। ग्रामीणों ने इसे शर्मनाक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद DEO ने जांच कराई, जिसमें दोनों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के खिलाफ पाया गया।

निलंबन के बाद मुख्यालय तय

DEO ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय BEO नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय BEO अकलतरा तय किया गया है। इस दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वीडियो वायरल होने के बाद पहले ही दोनों को स्कूल से हटा दिया गया था।

See also  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: रायपुर, दुर्ग और महासमुंद के RTO अधिकारियों का तत्काल तबादला, देखें सूची

क्या है पूरा मामला..?

नवागढ़ ब्लॉक के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका स्कूल के अंदर आपत्तिजनक हालत में थे। किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में जांच के बाद DEO ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।