रायपुर। नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM) परिसर में आज और कल यानी 5 जुलाई को साय कैबिनेट का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस शिविर के जरिए आने वाले सालों के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री साय का साफ कहना है कि बदलते समय के साथ सरकार और प्रशासन को भी अपनी सोच बदलनी होगी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मंत्रिमंडल को अपडेट करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से बेहतर मंच भला और क्या हो सकता है।

गौर गोपाल दास देंगे लीडरशिप का मंत्र

गौरतलब है कि इस बार के चिंतन शिविर को बेहद खास और अलग बनाया गया है। शिविर की शुरुआत देश के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास के व्याख्यान से होगी। वे मंत्रियों को लीडरशिप और जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाएंगे। इसके अलावा:

तकनीक से बदलेगा काम: देश के बड़े नीति निर्धारक अभय करंदीकर मंत्रियों को बताएंगे कि कैसे भविष्य की शासन व्यवस्था में नई टेक्नोलॉजी और एआई (AI) का सही इस्तेमाल किया जा सकता है।

See also  CG CONGRESS बिजली के दाम, स्मार्ट मीटर और बिल हाफ योजना पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कड़ा रुख: 1 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

खेती-किसानी पर फोकस: कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बड़े जानकार डॉ. रमेश चंद एक विशेष सत्र लेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के गांवों और किसानों की तकदीर बदलने वाली रणनीतियों पर चर्चा होगी।

इन मुद्दों पर भी होगा मंथन: दो दिनों के भीतर उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, सुशासन और प्रशासनिक सुधारों जैसे अहम विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि, इससे पहले आईआईएम रायपुर में मई 2024 में पहला तथा जून 2025 में ‘चिंतन शिविर 2.0’ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।