Bankipur by-election: पटना/बांकीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर नितिन नवीन ने जीत दर्ज की थी। वह अभी राज्यसभा सांसद हैं।

Bankipur by-election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के अभिषेक कुमार का मुकाबला जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर और राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता से होगा। अभिषेका कुमार कायस्थ समाज से आते हैं और वह बिहार में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं।

Bankipur by-election: अभिषेक कुमार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का करीबी माना जाता है। पटना के बोरिंग रोड के रहने वाले अभिषेक कुमार ने बीजेपी में अपनी सियासी यात्रा मंडल अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, बाद में वह युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे। अब उन्हें बांकीपुर से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

See also  सिर्फ अफवाह फैलाते हैं भाजपाई, मुंगेरीलाल के सपने देखें : पीएल पुनिया

Bankipur by-election: बांकीपुर विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम

साल 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट पर बीजेपी के नितिन नवीन ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। नितिन नवीन को बांकीपुर विधानसभा चुनाव में 98,299 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं राजद की रेखा कुमारी को 46,363 वोट मिले थे। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को महज 7,717 वोटों से संतोष करना पड़ा।