रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि 13 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ ऐसे कड़े फैसले ले सकती है, जिससे विपक्ष उन्हें ना घेर पाएं।

नकटी विवाद पर कर सकते है मंथन

नकटी गांव में हुई हालिया बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आर-पार की जंग छिड़ी हुई है। कल ही कांग्रेस ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट जारी करने और 10 जुलाई को राजभवन जाने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, साय सरकार इस विवाद को शांत करने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है, ताकि मानसून सत्र में विपक्ष के पास घेरने का मौका न रहे।

See also  भारतमाला परियोजना की आड़ में मुआवजे का घोटाला अब भी है जारी, खेतों में रातों-रात उगाये जा रहे अवैध शेड और पोल्ट्री फार्म