कोरिया। पुलिस लाइन निवासी हेड कांस्टेबल शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय बेटी रितु सिंह की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। IC मार्ट के मुख्य संचालक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चोरी के झूठे आरोप में प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने खुदकुशी की थी।

क्या था पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वषीय पुत्री रितु सिंह ने 8 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ किया तो पता चला कि छात्रा आईसी मार्ट गई थी। इस दौरान मार्ट के तीन संचालकों ने रितु पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया था। कर्मचारियों ने छात्रा को प्रताड़ित कर डराया-धमकाया और जबरन उसे कबूल करवाया कि उसने काॅस्मेटिक सामान की चोरी की थी।

See also  उड़ता पंजाब ढाबा संचालक के बेटे का अपहरण, किडनैपर्स ने फोन कर मांगे पैसे, पुलिस की जांच कई एंगल से

परिजनों का आरोप है कि झूठा आरोप लगाकर मार्ट प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को फोन कर ब्लैकमेल किया था। इतना ही छात्रा के परिजनों जब मार्ट पहुंचें तो 50 हजार की मांग की थी। रूपए नहीं देने पर आरोपियों ने छात्रा की स्कूटी भी छीन लिया था।

क्या आरोप लगे ?

परिजनों के अनुसार मार्ट कर्मचारियों ने रितु को:

1.  प्रताड़ित किया: डराया-धमकाया और जबरन चोरी कबूल करवाई

2.  ब्लैकमेल किया: परिजनों को फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की

3.  सामान छीना: रुपये न देने पर रितु की स्कूटी भी जब्त कर ली

इस प्रताड़ना से तंग आकर रितु घर आकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस की कार्रवाई

 इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मार्ट के तीन संचालक जगद वैद, विनोद वैद, दीपक वैद के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अपराध दर्ज होते ही तीनों आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की टीम को जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी विनोद वैद राजस्थान में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई कर विनोद को गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपी फरार है, जिनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। साथ ही पुलिस ने दावा किया हैं कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  हत्या की वारदात कर, एक और हत्या की चुनौती देने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, OTT के सीरियल से प्रभावित होकर रची साजिश

परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में अन्य सबूत और गवाहों के बयान भी जुटा रही है।