रायपुर। छत्तीसगढ़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। रायपुर के नकटी गांव में 85 परिवारों पर बुलडोजर चलने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सरकार पर सत्ता से जुड़े लोगों को संरक्षण देने को लेकर हमला बोला।

संगीता सिन्हा ने क्या कहा:

विधानसभा में संगीता सिन्हा ने कहा कि एक ओर नकटी गांव में 85 परिवारों को बेघर कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2025 से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी होने के बावजूद कई मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही, वे किसी न किसी रूप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, चाहे वे जनप्रतिनिधि हों, जनपद पंचायत अध्यक्ष हों या पार्टी पदाधिकारी। विधायक ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अलग नियम और आम लोगों के लिए अलग कानून है।

See also  अलग-अलग जिले के 6 थाना प्रभारियों को भेजा गया दुर्ग, तबादला आदेश जारी

संगीता सिन्हा ने सरकार से पूछा

क्या सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अलग नियम और आम लोगों के लिए अलग कानून है?” नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद यह मुद्दा सदन तक पहुंचा। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार आम लोगों पर सख्ती दिखा रही है, लेकिन अपने करीबियों को बचा रही है। 

इस मुद्दे ने सरकार की कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगीता सिन्हा के आरोपों के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है और क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सभी के लिए समान रूप से लागू की जाती है।