June retail inflation rate: जून में महंगाई का झटका, खुदरा दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हुई, तेलंगाना में सबसे अधिक महंगाई
June retail inflation rate: जून में महंगाई का झटका, खुदरा दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हुई, तेलंगाना में सबसे अधिक महंगाई

June retail inflation rate: नई दिल्ली। जून 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर (CPI) में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित सालाना खुदरा महंगाई दर जून 2026 में 4.38% रही, जबकि मई 2026 में यह 3.93% थी।

June retail inflation rate: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई दर (CFPI) में भी उछाल देखा गया है। जून 2026 में खाद्य महंगाई दर 5.32% दर्ज की गई, जबकि मई में यह 4.78% के स्तर पर थी। विशेष रूप से अदरक और टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि ने आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित किया है।

June retail inflation rate: ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर ज़्यादा रहा है। जून 2026 में ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 4.74% थी, जबकि शहरी इलाकों में यह 3.92% दर्ज की गई। डेटा के मुताबिक देश के बड़े राज्यों (50 लाख से अधिक आबादी वाले) में तेलंगाना में सबसे अधिक 6.36% महंगाई दर्ज की गई। इसके बाद आंध्र प्रदेश (5.39%) और तमिलनाडु (5.24%) का नंबर है।

See also  Gold Price Today : सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें लेटेस्ट रेट