इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी

IGKV: कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश का मौका: बी.टेक. काउंसिलिंग के लिए अब बस एक दिन शेषइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026, रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

यह प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के उन छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। समय पर पंजीयन न करने से योग्य छात्र इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश के अवसर से वंचित रह सकते हैं, इसलिए विश्वविद्यालय ने तकनीकी असुविधा से बचने के लिए छात्रों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीर्ण की है। प्रवेश के लिए पी.ई.टी.-2026, जेईई-मेन्स-2026 या सीधे 12वीं (गणित समूह) के अंकों को आधार बनाया गया है।

See also  युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त

अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं पंजीयन

छत्तीसगढ़ के निवासियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी पंजीयन कर सकते हैं। अन्य राज्यों के छात्रों को प्रदेश के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर 30 जुलाई 2026 को होने वाली काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। पंजीयन और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध हैं।

पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 23 जुलाई को प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 जुलाई से सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर ही छात्रों को प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

FAQ

पंजीयन की निम्न प्रमुख बातें

प्रश्न – पंजीयन की अंतिम तिथि कब है।

पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026, रात्रि 11 बजे तक है।

प्रश्न – प्रावीण्य सूची का प्रकाशन कब होगा।

प्रावीण्य सूची का प्रकाशन 23 जुलाई 2026 को होगा

प्रश्न – सीट आवंटन कब किया जाएगा।

See also  केन्द्री के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 घायल, अंदर फंसे यात्री को जेसीबी से बाहर निकाला गया

सीट आवंटन एवं दस्तावेज सत्यापन 24 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

प्रश्न – प्रवेश के लिए पात्रता क्या है।

उत्तर – प्रवेश के लिए पीईटी, जेईई मेन्स या 12वीं में गणित समूह अनिवार्य है।