Balrampur: आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही, एक्सपायरी रेडी-टू-ईट खाने से मासूमों की सेहत खतरे में

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र सुरहुल खास में बच्चों को एक्सपायरी हो चुका रेडी-टू-ईट भोजन परोस दिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र से 12 खराब पैकेट भी जब्त किए गए हैं।

इस घटना के बाद विभाग की निगरानी और फूड सप्लाई सिस्टम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

कार्यकर्ता की सफाई: आंखों से कम दिखता है 

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को निर्धारित समय सीमा बीत चुका रेडी-टू-ईट फूड दे दिया गया। 

जब इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैरी जायसवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आंखों से कम दिखने की वजह से वह पैकेट पर लिखी एक्सपायरी तारीख नहीं पढ़ पाईं।

स्टॉक में रखे थे 12 एक्सपायरी पैकेट

जांच टीम को केंद्र से कुल 12 एक्सपायरी रेडी-टू-ईट पैकेट मिले। एक पैकेट पर बैच नंबर RGPWW07M, मैन्युफैक्चरिंग डेट 12 मार्च 2026 और आखिरी इस्तेमाल की तारीख 19 जून 2026 लिखी थी। 

See also  टीएस सिंहदेव ने सीएम साय से फोन पर की बात, कहा- माइनिंग का हो रहा विरोध

वहीं दूसरे पैकेट पर बैच नंबर *RGC01N*, मैन्युफैक्चरिंग डेट 14 मार्च 2026 और आखिरी तारीख *21 जून 2026* दर्ज थी। तारीखें निकल जाने के बाद भी इन्हीं पैकेटों को बच्चों में बांटा गया।

डीपीआई ने दिए जांच के आदेश, होगी कार्रवाई

जिला कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत चंद्राकर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि केंद्र में एक्सपायरी रेडी-टू-ईट का उपयोग हुआ है। इस पूरे मामले की जांच *सीडीपीओ और सुपरवाइजर* से कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी निगरानी रखी जा रही है।

FAQ: 

सवाल 1: रेडी टू इट का मामला कहां का है?

जवाब: बलरामपुर जिले के सुरहुल खास मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का है।

सवाल 2: कितने बच्चों को प्रभावित किया गया?

जवाब: 9 बच्चों को एक्सपायरी रेडी-टू-ईट भोजन दिया गया।

सवाल 3: कितने पैकेट जब्त हुए?

जवाब: केंद्र से 12 एक्सपायरी पैकेट बरामद किए गए।

सवाल 4: कार्यकर्ता ने क्या कारण बताया?

See also  दो IPS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी…

जवाब: कार्यकर्ता ने कहा कि कम दिखाई देने के कारण वह एक्सपायरी डेट नहीं देख पाई।

सवाल 5: आगे क्या कार्रवाई होगी?

जवाब: DPRO ने सीडीपीओ और सुपरवाइजर से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।