कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया, ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता
कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया, ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

commonwealth games: ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48 kg वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 kg (85 kg स्नैच + 105 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg में 264 kg (121+143) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाकर भारत को पहला मेडल दिलाया था। भारत अब पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

commonwealth games: चानू लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं

टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। स्नैच में 85 kg और क्लीन एंड जर्क में 105 kg उठाकर उन्होंने मेडल जीता। यह उनका लगातार तीसरा गोल्ड था। इससे पहले 2018 और 2022 में भी मीराबाई ने गोल्ड जीता था।

See also  भारत वेस्टइंडीज सीरीज 3 अगस्त से, देर रात खेले जाएंगे मैच