Private pool party viral: छत्तीसगढ़ की राजधानी में सोशल मीडिया पर एक बार फिर “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। 4,999 रुपये एंट्री फीस मांगकर गुप्त जगह पर पार्टी का दावा किया जा रहा है। पुलिस को इसे ऑनलाइन ठगी/साइबर फ्रॉड का मामला लग रहा है।

पोस्टर में क्या-क्या दावे?

वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में जाने-माने मॉडल और एक्ट्रेसेस के साथ इंटरेक्शन का मौका मिलेगा। इसके अलावा पार्टी में सीमित मेहमानों की एंट्री, लग्जरी पूल, ड्रिंक्स और म्यूज़िक का झांसा दिया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पोस्टर में आयोजन स्थल (वेन्यू) के नाम या पते का कोई ज़िक्र नहीं है। पोस्टर में स्पष्ट लिखा है कि अग्रिम भुगतान (पेमेंट) करने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को लोकेशन शेयर की जाएगी।

सबसे बड़ा रेड फ्लैग: पोस्टर में वेन्यू का नाम-पता नहीं है। लिखा है – “पेमेंट करने के बाद ही लोकेशन भेजी जाएगी।”

See also  Insurance Policy के नाम पर अब तक 10 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस को फ्रॉड का अंदेशा क्यों?

आयोजन स्थल को गुप्त रखकर एडवांस पेमेंट मांगने का यह तरीका सीधे तौर पर साइबर साइबर अपराध/ठगी की ओर भी इशारा कर रहा है। पुलिस इस आशंका की भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं यह पार्टी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवाकर ठगी करने का साइबर फ्रॉड तो नहीं है। अक्सर साइबर ठग इस तरह के लुभावने पोस्टर और फर्जी इवेंट बनाकर युवाओं से एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं और पैसे मिलने के बाद संपर्क काट देते हैं। 

पुलिस क्या कर रही है?

मामला सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार:

​पोस्टर वायरल करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके संचालकों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

See also  कांग्रेस नेता के साले ने मितानिन के घर छिपाया मौत का सामान? भारी मात्रा में डेटोनेटर और केमिकल बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार: पोस्टर वायरल करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके संचालकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह पता लगाया जा रहा है कि यह पोस्टर वास्तविक आयोजन का है या किसी ने सिर्फ ऑनलाइन फ्रॉड/प्रचार के लिए इसे तैयार किया है।
यदि ऐसा कोई आयोजन प्रस्तावित है, तो क्या इसके लिए आबकारी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं या नहीं।​ यह पता लगाया जा रहा है कि यह पोस्टर वास्तविक आयोजन का है या किसी ने सिर्फ ऑनलाइन फ्रॉड/प्रचार के लिए इसे तैयार किया है।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने पोस्टर पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है रायपुर में पहले भी ऐसे संदिग्ध आयोजन के पोस्टर आए हैं। अगर संस्कृति और नियमों के खिलाफ कोई आयोजन हुआ तो तीव्र विरोध किया जाएगा।

FAQ: रायपुर प्राइवेट पूल पार्टी मामला

सवाल 1. वायरल पोस्टर में क्या है?

See also  सीधी भर्ती प्रक्रियाः छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 133 पदों पर भरें आनलाइन आवेदन

4,999 रुपये में “प्राइवेट पूल पार्टी”। मॉडल-एक्ट्रेस, पूल, ड्रिंक्स का दावा। लोकेशन गुप्त।

सवाल 2. पुलिस को शक क्यों है?

एडवांस पेमेंट लेकर लोकेशन बाद में देना साइबर फ्रॉड का क्लासिक तरीका है।

सवाल 3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

आयोजकों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। परमिशन की भी जांच हो रही है।

सवाल 4. बजरंग दल का क्या कहना है?

उन्होंने आपत्ति जताई है और कहा है कि संस्कृति के खिलाफ आयोजन हुआ तो विरोध करेंगे।

सवाल 5. लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

बिना वेन्यू, बिना परमिशन वाले इवेंट में एडवांस पेमेंट न करें। संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचित करें।