A symbolic view of the monsoon season, featuring a collapsed bridge amidst heavy rain and dark, cloud-filled skies.
The Meteorological Department has issued an alert for heavy rainfall in several states. Continuous rain also caused damage to a bridge in Chhattisgarh.

IMD Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा, कई इलाकों में बढ़ा खतरादेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 7 अगस्त तक उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर और असम में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर एक पुल टूट गया, जिससे कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, अधिकांश राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए भी अलर्ट जारी किया गया है।

See also  सुरक्षा को लेर डॉक्टरों ने 24 घंटे ओपीडी बंद रखने का किया आह्वान

यूपी और बिहार में कई दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 8 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। 3 अगस्त को लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया, बलिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में भी 3 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 3 से 5 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में 4 अगस्त से बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 से 7 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 3 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।

See also  DG-IGP Conference : देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को मिला सम्मान, जानें कौन सा थाना बना नंबर-1

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, कांगड़ा, लाहौल, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन जिलों में 3 से 8 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी असर

पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 5 और 6 अगस्त को भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 8 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में भी 3 से 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

See also  इन राज्‍यों में बिगड़ा मौसम, तेज बारिश का अलर्ट, 13 जनवरी तक नहीं सुधरेंगे हालात,छत्तीसगढ़ में जारी रहेगी शीतलहर

छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच टूटा पुल

छत्तीसगढ़ में 3 अगस्त को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित

लगातार बारिश के कारण बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित पुल दो हिस्सों में टूट गया। घटना के दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुल क्षतिग्रस्त होने से बिलासपुर का पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक, मनेंद्रगढ़ तथा मध्य प्रदेश के जबलपुर और शहडोल से सीधा संपर्क टूट गया है।