CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस सूची के तहत क्षेत्र के तीन तहसीलदारों और तीन नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है।
तहसीलदार अनुरिमा एस. कुमार टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर तहसीलदार मोहला की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के साथ-साथ औंधी तहसील के अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा नेहा विश्वकर्मा को मोहला से स्थानांतरित कर अंबागढ़ चौकी का नया तहसीलदार बनाया गया है।
पढ़े आदेश–



