Banned analogue cheese seized: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। टीम ने कई डेयरियों का औचक निरीक्षण किया, जहां से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा बरामद हुआ।

सतगुरु डेयरी से मिला 7 किलो एनालॉग पनीर, लाइसेंस निलंबित

जिला अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी के नेतृत्व में सतगुरु डेयरी में छापा मारा गया। जांच में 7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैंपल जांच के लिए लिया और बाकी पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। गंभीर अनियमितता के चलते डेयरी का फूड लाइसेंस तुरंत निलंबित कर सुधार नोटिस भी जारी किया गया।

एक्सपायरी खोवा भी पकड़ा, ओडिशा से लाया गया था माल

इसके बाद जांच दल ने कस्तूरी डेयरी, सुरभि डेयरी, मुन्ना डेयरी और कोड़ातराई-पटेलपाली की सतीश व मनोज मशरूम डेयरी का निरीक्षण किया। सतीश पटेल के प्रतिष्ठान से 8 किलो एक्सपायरी खोवा मिला, जिसे ओडिशा से लाकर बेचा जा रहा था। टीम ने खोवे को तुरंत नष्ट कराया और संचालक को नोटिस थमाया।

See also  मतदाता सूची से विधायक का नाम ही कर दिया गायब, आम आदमी का क्या होगा – सचिन पायलट

उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए आगे भी चलता रहेगा अभियान

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की विशेष जांच लगातार जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।

FAQ: रायगढ़ डेयरी पर कार्रवाई

सवाल 1. कहां हुई कार्रवाई ?

रायगढ़ जिले की सतगुरु, कस्तूरी, सुरभि, मुन्ना और सतीश-मनोज मशरूम डेयरी में

सवाल 2. क्या-क्या जब्त हुआ ?

7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और 8 किलो एक्सपायरी खोवा

सवाल 3. डेयरी पर क्या एक्शन लिया गया ?

सतगुरु डेयरी का लाइसेंस निलंबित, सुधार नोटिस जारी

सवाल 4. एक्सपायरी खोवा कहां से आया था ?

ओडिशा से लाकर बेचा जा रहा था

सवाल 5. क्या आगे भी जांच होगी ?

हां, खाद्य विभाग ने कहा कि विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा

See also  Big News : CM बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बारदानों की समयानुसार आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर कही ये बात