CGPSC SI Exam Result Dispute Controversy Chhattisgarh Police Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एसआई भर्ती परीक्षा के नतीजों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, सीजीपीएससी द्वारा आयोजित गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 04 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिनको मीम बनाकर लोक सेवा आयोग का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मामले में सीजीपीएससी ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है कि उम्मीदवारों के जो नाम हैं, अक्षरशः वही जारी किए गए हैं।

सीजीपीएससी ने प्रेस नोट में उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया में विभिन्न माध्यमों से कुछ अभ्यर्थियों के नामों यथा NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHLAD, TUFAIL इत्यादी के संबंध में भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारी प्रसारित की जा रही है तथा अभ्यर्थियों के वास्तविक नामों का उपहास करते हुए आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम को प्रश्नगत किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों के वही नाम आवेदन पत्र में दर्ज हैं 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त रील्स/शॉर्ट्स वीडियो में प्रदर्शित तथ्यों का स्पष्ट रूप से खण्डन करते हुए कहा है कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के वही नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जो उन्होंने स्वयं अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किए थे। इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक परीक्षण (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा संपन्न हुई थी।

See also  करोड़ों के सोलर लाइट घोटाले की साल भर में भी नहीं मिली जांच रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने सुनवाई की तिथि आगे बढ़ाई

आयोग ने समस्त अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऐसी भ्रामक एवं असत्य जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

लोक सेवा आयोग ने जारी किए दस्तावेज 

जिन अभ्यर्थियों के नामों को लेकर मीम बनाए गए हैं, उनके दस्तावेज भी सीजीपीएससी ने मीडिया को उपलब्ध कराए हैं, ये नाम अक्षरशः वही हैं जो परीक्षा परिणाम में जारी किए गए हैं। आप भी इनका अवलोकन करें:

FAQ: CGPSC SI रिजल्ट विवाद

सवाल 1. किस परीक्षा का रिजल्ट आया ?

गृह पुलिस विभाग – सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024, प्रारंभिक लिखित परीक्षा

सवाल 2. रिजल्ट कब जारी हुआ ?

4 अगस्त 2026

सवाल 3. सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ ?

NEWS, SPACE RANI, HE RAM जैसे अजीब नामों की लिस्ट, जिस पर मीम बन रहे

सवाल 4. CGPSC ने क्या कहा ?

ये नाम अभ्यर्थियों ने खुद आवेदन में भरे थे। आयोग ने सही नाम ही जारी किए हैं

See also  राजधानी में रुक नहीं रहा आईपीएल सट्टा, लाखों की सट्टा पर्ची के साथ 3 गिरफ्तार

सवाल 5. अभ्यर्थियों के लिए आयोग की क्या है सलाह ? 

अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करें