रायपुर। रायपुर में कांग्रेस ने एक ओर भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के निजीकरण और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाली, वहीं शाम को स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को आवेदन फॉर्म बांटकर स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाने की मांग का समर्थन किया।

बीएसपी-रोजगार मुद्दे पर निकली ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बीएसपी से जुड़े कर्मचारियों, स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की कथित लापरवाही, अनियमितताओं और जनहित के मुद्दों की अनदेखी के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है। 

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद भी किया। इसके साथ ही पदयात्रा के दौरान स्मार्ट मीटर बदलवाने से जुड़े फॉर्म भी लोगों को बांटे गए।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुई पदयात्रा 

कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास पहुंचे। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर निकली। इसके बाद कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित राजीव भवन और गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

See also  एग्री कार्नीवाल 2022: अफ्रीका, साउथ एशिया सहित कई देश अपनायेंगे छत्तीसगढ़ की क्रॉप ब्रीडिंग तकनीक

स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन

दिन में पदयात्रा और सभा के बाद शाम को कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पार्षद अर्जुमन ढेबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लालटेन लेकर पेंशन बाड़ा स्थित यादव मोहल्ला पहुंचे।

वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म बांटे

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों को आवेदन फॉर्म बांटे। उन्होंने कहा कि इन फॉर्मों के माध्यम से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाने की मांग कर सकते हैं। नेताओं ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

बिजली बिल बढ़ने से जनता परेशान

कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह की शिकायतें हैं। इसी को देखते हुए पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है और लोगों से आवेदन भरवाकर उनकी मांग संबंधित विभाग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

See also  लबरा सरकार पर बवाल: छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा कोई झूठा है तो वो रमन सिंह हैं : रवींद्र चौबे

पेंशनबाड़ा की सीमा ध्रुव ने कहा, पहले बैरनबाजार में रह रही थी। मुझे यहां रहते 34 साल हो गए। बिजली बिल को लेकर बहुत समस्या हो रही है। पहले हजार से कम आता था। अब तीन महीने से बिजली बिल 1500 से बढ़ते-बढ़ते अब 3 हजार से ऊपर प​हुंच गया है। उन्होंने कहा, पेंशन से गुजर-बसर करती हूं। इसमें इतना बिजली बिल आएगा तो कैसे चलेगा। बिल में राहत चाहिए।

FAQ: स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन

सवाल 1. कांग्रेस ने कौन सी दो पदयात्रा निकाली ?

भिलाई बचाओ पदयात्रा BSP-रोजगार मुद्दे पर और स्मार्ट मीटर विरोध में लालटेन मार्च

सवाल 2. स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस क्या कर रही ?

लोगों को फॉर्म बांटकर पुराना मीटर लगाने की मांग का समर्थन कर रही है ?

सवाल 3. कहां हुआ लालटेन प्रदर्शन ?

रायपुर के पेंशन बाड़ा स्थित यादव मोहल्ला में ?

सवाल 4. कार्यक्रम में कौन से नेता शामिल हुए ?

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पार्षद अंजुमन ढेबर

See also  मलकीत सिंह गैंदू को मिली नई जिम्मेदारी

सवाल 5. लोगों की मुख्य शिकायत क्या है ?

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल 1000 से बढ़कर 3000 रुपये से ऊपर पहुंच गया