Case of Land Fraud: सरगुजा जिले में जमीन धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने 68 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 30 लाख रुपये का आर्थिक लाभ लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मृत व्यक्ति की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उसकी झूठी पहचान बनाई। इसी फर्जी पहचान के आधार पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार किए गए। फिर उसी नाम से जमीन का विक्रय विलेख यानी Sale Deed बनाकर रजिस्ट्री पूरी कराई गई। यह बेशकीमती जमीन मां महामाया मंदिर के पास, ओपीएस के सामने स्थित है।
जेल से चल रहा था पूरा नेटवर्क, सरगना दुष्कर्म केस में बंद
इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड वर्षित उर्फ बंटी पटेल बताया जा रहा है। वह 2 अगस्त को दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। आरोप है कि जेल में रहते हुए ही उसने अपने नेटवर्क के जरिए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। भाजपा पार्षद आलोक दुबे की शिकायत पर यह मामला सामने आया।
पुलिस ने जब्त किए चेक, चेकबुक और मोबाइल
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से रजिस्ट्री में इस्तेमाल हुआ चेक, चेकबुक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये दस्तावेज मामले में अहम सबूत हैं।
3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी रामनिवास गुप्ता उर्फ बोखा (41) निवासी नवागढ़ के अलावा पायल पटेल व पुष्पा पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों के बयान के आधार पर रजिस्ट्री में उपयोग किए गए चेक, चेकबुक और रियल एस्टेट कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर ही है।
FAQ: अंबिकापुर जमीन धोखाधड़ी मामला
क्या हुआ था अंबिकापुर में ?
68 साल पहले मृत व्यक्ति के नाम फर्जी आधार बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई
कितने की ठगी हुई ?
लगभग 30 लाख रुपये
जमीन कहां की है ?
मां महामाया मंदिर के पास, ओपीएस के सामने
मास्टरमाइंड कौन है ?
वर्षित उर्फ बंटी पटेल, जो दुष्कर्म केस में जेल में है
पुलिस ने क्या कार्रवाई की ?
3 आरोपी गिरफ्तार, चेकबुक और मोबाइल जब्त। अन्य आरोपियों की तलाश जारी


