ED निदेशक राहुल नवीन को एक साल का एक्सटेंशन, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
ED निदेशक राहुल नवीन को एक साल का एक्सटेंशन, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रवर्तन निदेशालय (rahul-navin-ed-director-tenure-extension) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त होना था, जिसे अब 13 अगस्त 2027 तक बढ़ाया गया है। हालांकि, यह विस्तार 13 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

राहुल नवीन की सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2027 को होनी है। इसके बावजूद उन्हें करीब 13 दिन आगे तक ED निदेशक के पद पर सेवा जारी रखने का विस्तार दिया गया है। सितंबर 2023 में उन्हें ED का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया था।

कई अहम मामलों की जांच की

राहुल नवीन के कार्यकाल के दौरान ED ने कई महत्वपूर्ण मामलों में जांच आगे बढ़ाई और नई जांच भी शुरू की। इनमें राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC, रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप और ऑनलाइन मनी गेमिंग कंपनियों से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा एजेंसी ने रियल एस्टेट कंपनियों से जुड़े उन मामलों पर भी कार्रवाई की, जिनमें घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप थे।

See also  कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी का एक्शन, कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में किया पेश

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे मामलों में जब्त की गई करोड़ों रुपये की संपत्तियों को पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई।

पुराने मामलों के निपटारे पर भी जोर

राहुल नवीन के नेतृत्व में ED ने वर्षों से लंबित मुकदमों को कम करने की दिशा में भी कदम उठाए। इसके तहत निरस्त किए जा चुके विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA) के तहत दर्ज मामलों के निपटारे और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामलों में कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पर काम शुरू किया गया।

IIT-कानपुर से की पढ़ाई

राहुल नवीन ने IIT-कानपुर से B.Tech और M.Tech की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न स्थित Swinburne University of Technology से MBA किया। प्रत्यक्ष कराधान, अंतरराष्ट्रीय कर और ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े विषयों पर उन्होंने कई किताबों, जर्नल और लेखों में योगदान दिया है।