Manav Sardana buys ₹271 crore luxury penthouse at DLF The Dahlias Gurugram
गुरुग्राम के DLF The Dahlias में मानव सरदाना ने ₹271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदा है।

Manav Sardana Penthouse: एंटरप्रेन्योर मानव सरदाना ने गुरुग्राम के DLF The Dahlias में ₹271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदा है। यह देश में किसी एक रेजिडेंशियल यूनिट की सबसे महंगी खरीद-बिक्री बताई जा रही है। यह पेंटहाउस गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित DLF फेज 5 में गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

मानव सरदाना पहले Imperial Auto से जुड़े थे। इस कंपनी का अधिग्रहण ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म Warburg Pincus ने किया था।

17,200 वर्ग फुट का पेंटहाउस, कीमत ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट

मानव सरदाना के पेंटहाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है, जबकि इसका कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फुट है। कारपेट एरिया के हिसाब से इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बैठती है। इस कीमत के साथ यह देश की सबसे महंगी रेजिडेंशियल डील्स में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि यह खरीदारी एक ही यूनिट के लिए हुई है।

See also  राजनांदगांव में फिर एक वारदात: हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 7 लोगों ने मिलकर चाकू से चेहरे और पेट पर किया लगातार वार, मौके पर मौत

शुरुआती कीमत ₹100 करोड़ से ज्यादा

DLF के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी ने Q1FY27 की एनालिस्ट कॉल में प्रोजेक्ट की बिक्री को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछली तिमाही में करीब 34 यूनिट बेचीं।ओहरी के मुताबिक, प्रोजेक्ट की करीब 65 प्रतिशत यूनिट बिक चुकी हैं। अब कीमत ₹1 लाख प्रति वर्ग फुट से ज्यादा मिल रही है। ऊंची मंजिलों पर यह कीमत सुपर एरिया के हिसाब से करीब ₹1.20 लाख प्रति वर्ग फुट तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की शुरुआती कीमत ₹100 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, अब प्रोजेक्ट के करीब 25 से 30 प्रतिशत खरीदार भारत के अन्य हिस्सों और NRI सेगमेंट से आ रहे हैं।

टियर-2 शहरों के अमीर परिवार भी दिखा रहे दिलचस्पी

DLF के मुताबिक, टियर-2 शहरों के 10 सबसे अमीर परिवार भी इस प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे पहले DLF ने इसी प्रोजेक्ट में भारतीय बिजनेसमैन और इन्वेस्टर मधुसूदन मुरलीधर केला को ₹120.7 करोड़ में एक रेजिडेंशियल फ्लैट बेचा था।

See also  DA Hike July 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 63% पहुंचने की उम्मीद, 3% बढ़ोतरी से सैलरी और पेंशन में होगा इजाफा

क्या है DLF The Dahlias?

DLF The Dahlias गुरुग्राम के सेक्टर 54 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित DLF का अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। यह DLF फेज 5 का हिस्सा है और करीब 16.5 से 17 एकड़ में फैला है। प्रोजेक्ट में करीब 9 हाई-राइज टावर हैं। इनमें कुल मिलाकर लगभग 421 बड़े घर और पेंटहाउस हैं। यहां 4 BHK और 5 BHK यूनिट्स के साथ बड़े पेंटहाउस भी मौजूद हैं।

हरियाली और लग्जरी सुविधाओं से लैस प्रोजेक्ट

The Dahlias में एक बड़ा एक्सक्लूसिव क्लब हाउस, चारों ओर हरियाली और प्राइवेट लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। प्रोजेक्ट की लोकेशन गुरुग्राम के प्रमुख गोल्फ कोर्स रोड पर है। ₹271 करोड़ की यह डील देश के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में बड़े लेनदेन के तौर पर सामने आई है।