Chhattisgarh Police officers receiving President's Police Medal from CM Vishnu Deo Sai
15 अगस्त को रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे CM विष्णुदेव साय।

Chhattisgarh Police President Medal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

अब इन पदकों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय प्रदान करेंगे।

एक अधिकारी को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

विशिष्ट सेवाओं के लिए रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र जिला धमतरी को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, सराहनीय सेवाओं के लिए 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

  • रामगोपाल गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
  • शशिमोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़
  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
  • राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एटीएस, पुलिस मुख्यालय रायपुर
  • निवेदिता पाल – सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
  • मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
  • तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस, मध्य पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
  • उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर
  • जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई
  • हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
See also  Breaking : भिलाई में ED की रेड, दस्तावेजों की छानबीन जारी

15 अगस्त को रायपुर में होगा सम्मान

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे। रायपुर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय उन्हें सम्मानित करेंगे। इन पदकों के जरिए पुलिस सेवा में विशिष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को सम्मान दिया जाएगा।