टीआरपी डेस्क। Breaking : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भिलाई के हुडको क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सुधाकर राव के निवास पर छापा मारा है। आज (गुरुवार) सुबह करीब 6 बजे ED की टीम ने छापेमारी की। ईडी की चार सदस्यीय टीम ने दस्तावेजों की गहन छानबीन कर रहे है।

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर को इस घोटाले में गिरफ्तार किया था। कस्टम मिलिंग योजना के तहत सरकार किसानों से धान खरीदकर उसे चावल में परिवर्तित करने के लिए मिलर्स को देती है। मिलिंग प्रक्रिया के लिए भुगतान भी किया जाता है। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुईं, और फर्जी बिलों व कागजों के आधार पर लगभग 140 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।

See also  Accident: स्कूल बस से जा भिड़ी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर सहित कई स्कूली बच्चे घायल,अस्पताल में भर्ती

जांच एजेंसियों का मानना है कि इसमें कई बड़े अधिकारी और मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई कर चुकी है और पूर्व में मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी और मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।