टेक डेस्क। AI-powered smart glasses: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी मेटा ने एक बार फिर तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी ने नए AI-सक्षम स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं, जो वर्चुअल और वास्तविक दुनिया की सीमाओं को धुंधला करने का दावा कर रहे हैं।
सोचिए, बस चश्मा पहनिए और हवा में हल्की सी उंगली घुमाइए ग्लास पर मैसेज सामने होगा, फोटो दिख जाएगी और आप तुरंत इंटरैक्ट कर पाएंगे।
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने इस लॉन्च में रे-बैन डिस्प्ले स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं। इनमें बिल्ट-इन स्क्रीन लगी है, जो मैसेज, फोटो और दूसरी जानकारियां सीधे आंखों के सामने दिखा सकती है. अनुभव ऐसा होगा जैसे आप स्मार्टफोन की स्क्रीन देख रहे हों, फर्क बस इतना है कि फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन चश्मों को अब तक का सबसे एडवांस AI ग्लास बताया गया है। इसके साथ एक सेंसर-युक्त ब्रैसलेट भी आता है, जिसे न्यूरल बैंड कहा गया है। यह पहनने वाले को केवल उंगलियों की हल्की हरकत से चश्मे को नियंत्रित करने देता है. यानी फोन निकाले बिना ही मैसेज भेजना, कॉल करना और कई काम सिर्फ चश्मा और ब्रैसलेट के जरिए मुमकिन हो जाएगा।
विशेषताएं
- पूरी तरह चार्ज केस के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक यह चलेगा
- HD फोटो और वीडियो के लिए 12 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- दो कस्टम-बिल्ट ओपन-ईयर स्पीकर हैं
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ माइक
- 32 जीबी फ्लैश स्टोरेज (500+ फोटो, 100+ 30s वीडियो)
- AI चश्मे के साथ रहेगा यह ब्रैसलेट
- AI चश्मे के साथ रहेगा यह ब्रैसलेट
अब सबसे बड़ा सवाल कि इस एडवांस AI चश्मे की कीमत कितनी है। AFP की रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत $ 799 है। अगर भारतीय रुपए में बात करें तो यह कीमत लगभग 70 हजार रुपए होगी।
मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने टेक फर्म के वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन में नए AI ग्लास दिखाते हुए कहा, हमारा लक्ष्य शानदार दिखने वाले चश्मे बनाना है जो रियलिस्टिक होलोग्राम की मदद से व्यक्तिगत सुपरइंटेलिजेंस और उपस्थिति की भावना (फिलिंग ऑफ प्रजेंस) प्रदान करता है।
जुकरबर्ग ने यह भी कहा है कि AI से लैस स्मार्ट ग्लास “अगला प्रमुख कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म” होगा, जो अंततः स्मार्टफोन की जगह लेगा।


