प्रशांत किशोर ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात, एनसीपी नेता शरद पवार से पहले कर चुके हैं मुलाकात

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मीटिंग की। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मीटिंग के दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उनकी इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी पहले ही प्रशांत किशोर के पास है। ऐसे में प्रशांत किशोर की मुलाकात को अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुछ दिनों पहले ही प्रशांत किशोर ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की थी। ऐसे में इस बात के कयास भी लग रहे हैं कि शायद राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के विकल्प के लिए मोर्चा तैयार करने के मकसद से यह मुलाकात हुई है।

See also  ‘आईटम’ पर मच रहा बवाल पर महिलाओं पर ऐसे 7 विवादित बयान दे चुके हैं माननीय

21 जून को प्रशांत किशोर और शरद पवार की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच 15 दिनों में यह दूसरी मुलाकात थी। इस मीटिंग को भी बीजेपी के खिलाफ 2024 में तीसरे मोर्च के तौर पर एक विकल्प देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि प्रशांत किशोर और शरद पवार ने इस मीटिंग को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।