मीराबाई चानू
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं मीराबाई की जीत मणिपुर के साथ पूरे देश को उन पर गर्व है। इसलिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित- PM मोदी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘चीयर4इंडिया’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया कि तोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।’

भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा- केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि पहले दिन भारत का पहला मेडल। महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भी दी बधाई 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि क्या दिन है। भारत के लिए क्या जीत है। मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन महिला 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में ओपन की पदक की टैली। आपने आज देश को गौरवान्वित किया है।

See also  झारखंड में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक : तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद!

भारत की मातृशक्ति ने वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि आज फिर भारत की मातृशक्ति ने वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। आज @Tokyo2020 में @mirabai_chanu जी ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। हार्दिक बधाई! जय हिंद!

बता दें, मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और 49 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला। चानू ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल लाने वालीं पहली भारतीय एथलीट हैं।

See also  छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के मुख्यमंत्री अध्यक्ष और खेल मंत्री होंगे पदेन उपाध्यक्ष

चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।