जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी मसूद अजहर का भतीजा अबू सैफुल्ला ढेर

जम्मू/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना ऑपरेशन ऑलआउट को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भतीजा के तौर पर हुई है। इसका नाम अबू सैफुल्ला ऊर्फ अदनान उर्फ इस्माइल उर्फ लंबू है।

जानकारी के मुताबिक, लंबू पुलवामा हमले में शामिल था और वह वाहन से चलने वाला एक IED एक्सपर्ट था। अफगानिस्तान में इस तरह के IED का नियमित इस्तेमाल किया जाता है और 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान भी इसी का इस्तेमाल किया गया था। लंबू का नाम जांट एजेंसी NIA की चार्जशीट में भी है और वह कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकी लंबू 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामिल था। अब सेना ने मुठभेड़ के दौरान लंबू को मार गिराया। दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम-4 राइफल, एके-47 राइफल, एक ग्लॉक पिस्टल और एक अन्य पिस्टल बरामद किया गया है।

See also  UPI का सर्वर 1 घंटे तक रहा डाउन, Google Pay और Paytm के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने में हुई परेशानी, NPCI ने ट्वीट कर कहीं ये बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।