मेक इन इंडिया: सेना खरीदेगी 14,000 करोड़ की आकाश-एस एयर डिफेंस स्वदेशी मिसाइल सिस्टम और हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने 14,000 करोड़ रुपए की स्वदेशी मिसाइल और हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट और 25 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) की खरीदारी करेगी। इसके लिए सरकार के पास कुल 14000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के पास भेज दिया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी भी मिल सकती है। उम्मीद किया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इस संबंध में एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश-एस मिसाइल एक स्वदेशी हथियार के साथ-साथ यह आकाश मिसाइल प्रणाली का एक नया संस्करण है।

30 किमी दूर से दुश्मनों का करेगा खात्मा

आकाश-एस 25-30 किमी दूर से ही दुश्मनों के विमान और क्रूज मिसाइल को निशाना बनाने में सक्षम है। खास बता यह है कि यह मिसाइल लद्दाख जैसे अत्यधिक ठंड के मौसम में दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम हैं। ऐसे में आकाश-एस मिसाइल चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के साथ पहाड़ी और अन्य क्षेत्रों में भारतीय सेना की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

See also  Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत

पहले से भी सेना में शामिल हैं यह मिसाइल

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित यह मिसाइल प्रणाली पहले से ही बलों के साथ सेवा में है और आने वाले दिनों में और अधिक उन्नत संस्करणों को सेवाओं में शामिल करने की योजना है। DRDO ने हाल ही में आकाश मिसाइल प्रणालियों के आकाश- नई पीढ़ी के संस्करण का भी परीक्षण किया है।

बता दें कि सेना अपने विमानन स्क्वाड्रनों के लिए 25 एएलएच ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी विचार कर रहा है। भारतीय सेना की सूची में ऐसे कई हथियार और उपकरण शामिल हैं जिसका निर्माण देश में ही किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।