Food Department inspected the rice mill
राइस मिल में प्लास्टिक चावल मिलाने की शिकायत, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की जांच,

जांजगीर-चांपा। जिले की एक राइस मिल में सामान्य चावल में प्लास्टिक का चावल मिलाये जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने राइस मिल की जाँच की और चावल का सैंपल लिया। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर आज प्लास्टिक चांवल मिलाने की शिकायत की सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं क्वॉलिटी निरीक्षक द्वारा ओम राईस मिल औराई की जांच की गई। संयुक्त दल के समक्ष प्रोपराईटर द्वारा 40 पैकेट (एफआरआई) फोर्टीफाईड राईस, करनाल चावल एवं चावल का टेस्ट रिपोर्ट का प्रस्तुत किया गया। मौके पर 27 पैकेट एफआरआई चांवल पाया गया। प्रोपराइटर के शेष 13 पैकेट चांवल को शासन के नियमानुसार सामान्य चावल में मिलाकर एफसीआई में चांवल जमा किया गया है।

 गलत पाई गई शिकायत, चावल का लिया गया सैंपल

जांच में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत झूठी पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एफआरआई चांवल का नमूना लिया गया है, जिसे परीक्षण के लिए शासन के लैब में भेजा जायेगा। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी विनय भूषण कुजूर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा आर्य, खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार साहू, क्वॉलिटी निरीक्षक प्रवीण कुर्रे शामिल थे।

See also  Surrender News : 4 हार्डकोर नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का इनाम था घोषित

आपसी प्रतिष्पर्धा के चलते शिकायत

पता चला है कि जिस इलाके में यह राइस मिल संचालित है उसी क्षेत्र के किसी अन्य मिलर ने इसकी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि आपसी प्रतिष्पर्धा के चलते इस तरह की फर्जी शिकायत की गयी, जिसके चलते प्रशासनिक अमला को परेशान होना पड़ा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर