कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं राज्य कांग्रेस सरकार, मंत्रिमंडल को लेकर किये गये अशोभनीय, अर्मायदित बयानबाजी का कांग्रेस पार्टी 5 सितम्बर को विरोध प्रदर्शन करेगी।

भाजपा प्रभारी के इस बयान का विरोध करने का निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गंभीरतापूर्वक से लेने के बाद किया है।

इस दौरान 5 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला, शहर कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  Voters हो जाएं सावधान! अगर आप भी करेंगे ये गलती तो जाना पड़ सकता है जेल