मध्यप्रदेश में खरगौन हिंसा के बाद से सीएम शिवराज की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार  बुलडोजर चला कर कार्यवाही की जा रही है। मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अपराध को रोकने के लिए एक नया कानून पेश कर सकती है। इस कानून में अपराधियों का पैसा और संपत्ति गरीबों में बांटने का प्रावधान होगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कानून उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर एक्ट से भी ज्यादा सख्त हो सकता है। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि गृह और कानून विभाग इस बिल पर एक साथ काम करने में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बिल में अपराधियों का जब्त धन और संपत्ति को गरीबों में बांटने का प्रावधान भी हम ला रहे हैं। केसों के जल्द निपटारे के लिए हम स्पेशल कोर्ट बनाएंगे और गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इन अपराधियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वालों को भी सजा का प्रावधान इस बिल में किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र में पेश हो सकता है बिल

उम्मीद जताई जा रही है मध्यप्रदेश सरकार इस बिल को शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। बता दें कि शिवराज सिंह की सरकार लगातार अपराध को रोकने की बात कर रही हैं।

See also  CG News: 27 कोल ब्लॉक्स की नीलामी शुरू, इनमें छत्तीसगढ़ की 6 खदानें शामिल, देखें लिस्ट

500 अपराधियों के घरों पर चला बुल्डोजर

आपको याद दिला दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में कुछ लोग एक आदमी को पेड़ से बांधकर मार रहे थे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद शिवराज सरकार ने अपराधियों के घर पर बुल्डोजर चला दिया और शिवराज सिंह ने कहा था कि जो नहीं सुधरेगा उसके साथ भी यही होगा। अब तक 500 अपराधियों के घरों पर चला बुल्डोजर वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सरकार इस तरह के अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर