CG ...पहले अपहरण फिर बलात्कार आखिर में पकड़े जाने के डर से गला घोंटकर कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

टीआरपी न्यूज। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के चंद्रू चौकी का है। यहां पर एक युवती का अपहरण कर आरोपी ने रेप किया, इसके बाद पकड़े जाने के डर से पीड़िता की गलाघोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह अपने खेत गई हुई थी। खेत में काम करने के बाद दोपहर में वो अपने घर लौट रही थी। इस दौरान सोनपुरी गांव निवासी दो युवक दिकेंद्र कोसले 24 वर्ष, भूपेंद्र सतनामी 25 वर्ष बाइक से पहुंचे और युवती को अपनी बाइक में जबरन बैठकर अपने साथ ले गए।

आरोपी ने पूछताछ में बताया​ कि पहले दिकेंद्र कोसले ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से युवती की चुन्नी से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी युवती को पास के ही एक गांव में फ़ेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

See also  सफाई कर्मी मिले नदारद… प्रशिक्षु IAS ने ठेकेदार और जेडएचओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग था आरोपी युवती से शादी भी करना चाहता था। इसकों लेकर उसने युवती के पिता से बात भी की थी, लेकिन युवती के बार.बार मना करने पर वो काफी परेशान हो गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।