धमतरी जिले में नक्सली हलचल... खल्लारी मुख्यमार्ग में मिला 5 किलो का आईईडी बम, हो सकती थी बड़ी घटना

धमतरी। जिले में एक बार फिर नक्सली हलचल का पता चला है। इस बार नक्सलियों का खतरनाक मंसूबा था जो काफी नुकसानदेह हो सकता था। पुलिस ने सड़क से एक आईईडी बम बरामद किया है, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।

सड़क में गाड़ रखा था आईईडी बम

आज सुबह सिहावा थाना इलाके के ग्राम सांकरा से लगभग 8 किमी की दूरी पर खल्लारी थाना जाने के मार्ग पर ग्राम भीरागहीन के पास आईईडी बम मिला, जो कि सड़क को खोदकर गाड़ा गया था। सिहावा, नगरी पुलिस, डीआरजी, बीडीएस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और उसे डिफ्यूज किया गया।

खल्लारी जाने का मुख्य मार्ग निशाने पर

बात दें कि यह रास्ता खल्लारी जाने का मुख्य मार्ग है। आम लोग यहीं से होकर गुजरते है और वाहनों की भी आवाजाही यहीं से होती है। नक्सलियों की साजिश से यहां बड़ी घटना घट सकती थी। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि एक आईईडी मिला है जो कि लगभग 5 किलो का है। जिसे डिफ्यूज करते हुए बरामद किया गया। इधर बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

See also  TRP Exclusive डेंगू :15 दिन के अंदर खत्म हो गया पूरा परिवार, बचा है सिर्फ एक नवजात, पढ़ें पूरी खबर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर