तीन लोग बैठे हैं… नटवर सिंह का राहुल समेत पूरी गांधी फैमिली पर हमला, अमरिंदर सिद्धू विवाद में दिग्गज नेता की एंट्री

नई दिल्ली। पंजाब में मचे गदर के बीच कांग्रेस लीडरशिप पर पार्टी के ही दिग्गज नेताओं का हमला जारी है। कपिल सिब्बल के बाद अब नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में फिलहाल कुछ भी सही नहीं है। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, जिनमें से एक राहुल गांधी हैं।

नटवर सिंह ने कहा कि भले ही राहुल गांधी के पास कोई पद नहीं है, लेकिन वे सभी मामलों में फैसले लेते हैं। नटवर सिंह ने कहा कि अब न तो कभी वर्किंग कमिटी की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है। नटवर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला लिया है, जिनका 52 साल का लंबा अनुभव रहा है।

नटवर सिंह ने गांधी फैमिली पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं है, जो आज कांग्रेस की हालत है। आज न तो वर्किंग कमिटी की बैठक होती है और न ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है।

See also  Breaking-PayTM IPO में निवेश करने का सुनहरा मौका, कोल इंडिया के बाद भारत का सबसे बड़ा IPO

उन्होंने कहा कि इनमें से एक राहुल गांधी साहब हैं, जिनके पास कोई पद भी नहीं है, लेकिन वह सारे फैसले लेते हैं। इन दोनों ने (राहुल और प्रियंका की ओर से इशारा) कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला लिया और उनकी जगह पर सिद्धू को ले आए।

यह पहला मौका है, जब किसी सीनियर नेता ने इस तरह से राहुल गांधी का नाम लेकर निशाना साधा है। इससे पहले बुधवार को कपिल सिब्बल ने भी पार्टी में बड़े बदलावों की मांग करते हुए कहा था कि अब एक नियमित अध्यक्ष जल्दी ही चुना जाना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।