Pandora Papers Leak

टीआरपी डेस्क। Pandora Papers Leak मामले में भाजपा की दिग्गज नेत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के परिवार के सदस्य का भी नाम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री की बहू यानी दुष्यंत सिंह की पत्नी निहारिका राजे का नाम Pandora Papers में है। बताया गया है कि सेंट्रल अमेरिका के टैक्स हैवन बेलीज में एक कंपनी की ‘बेनिफिशियल ओनर’ हैं।

पनामानियन लॉ फर्म ऐल्कोगल के रिकॉर्ड की मानें तो निहारिका राजे ऑक्टाविया लिमिटेड नाम की कपंनी से मुनाफा लेती रही हैं। पानामा से जुड़े रेंडर ओवरसीज एसए नाम की कंपनी ने 12 नवंबर 2010 को कहा था कि अमेरिकी का बेलीज में 60 मार्केट स्क्वायर में स्थिति ओक्टालिया लिमिटेड में उसका कोई इंटरेस्ट नहीं है। कंपनी ने बताया था कि इसमें सारे शेयर निहारिका राजे के हैं।

रेंडर ओवरसीज एसए ने बताया था कि दिल्ली में भीकाजी कामा प्लेस के फ्लाइओवर के पास, लेखा विहार का अड्रेस है और इसकी बेनिफिशियल ओनर निहारिका राजे हैं। लोकसभा की वेबसाइट के मुताबिक यह अड्रेस दिवंगत विजय राजे सिंधिया का है जो कि वसुंधरा राजे की मां थीं।

See also  Mid-Day Meal: क्या स्कूलों के मिड-डे मील में शामिल होगी Chicken Biryani? जानिए पूरा मामला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर