Amitabh Bachchan's Birthday

टीआरपी डेस्क। Amitabh Bachchan’s Birthday : भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का आज 79 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह आज 79 वें वर्ष के हो चुके हैं। बच्चन साहब ने भी सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया है। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि

जब साठा (60) तब पाठा, जब अस्सी (80) तब लस्सी… मुहावरे को समझना भी एक समझ है।’ वहीं इस मशहूर कहावत के जरिए अमिताभ ने अपने बुढ़ापे को नकारा है।

उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बिग बी से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि करीब 22 फिल्मों में अमिताभ के कैरेक्टर का नाम विजय रहा। इसके पीछे की वजह शायद कम ही लोग जानते होंगे। नीचे पढ़े आखिर क्यों अमिताभ बच्चन का नाम फिल्मों में विजय रखा गया…

अमिताभ ने फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार 12 फिल्में फ्लॉप दी। इतनी फिल्में फ्लॉप होने के बाद वे काफी मायूस हो गए थे।

See also  65 साल की हुई नीतू सिंह, जाने डांस स्किल से कैसे बदली किस्मत…

फिर उन्हें प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर ऑफर हुई, जिसे कई सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट कर दिया था। प्रकाश मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था – जंजीर की शूटिंग के दौरान अमिताभ काफी नर्वस रहते थे। शॉट होने के बाद अकेले बैठकर कोका-कोला पीते रहते थे। उन्होंने बताया था – अमिताभ बच्चन ने जंजीर में अपना सौ फीसदी कॉन्ट्रिब्यूशन किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में अमिताभ के कैरेक्टर का नाम विजय था। फिल्म में उनके साथ जया भादुड़ी लीड रोल में थी। 

अमिताभ बच्चन पर कई किताब लिख चुकी जानीमानी लेखिका भावना सौमाया ने एक बार बताया था- हमारी इंडस्ट्री में एक प्रथा है, जिस नाम से किसी स्टार की फिल्म सफल हो जाती है। आने वाली फिल्मों में भी उसका नाम वही रखा जाता है। मैंने एक बार यही बात जावेद अख्तर से पूछी तो उन्होंने कहा था कि वो हर चीज पर विजय पाते थे, शायद इसलिए ज्यादातर फिल्मों में उनका नाम विजय रहा।

See also  'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी,अलग अवतार में नजर आए प्रभुदेवा

करीब 22 फिल्मों में उनके कैरेक्टर का नाम विजय रहा। जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, हेरा-फेरी, त्रिशूल, डॉन, द ग्रेट गैम्बलर, काला पत्थर, दो और दो पांच, दोस्ताना, शान, शक्ति, आखिरी रास्ता, अकेला, आंखें, रण, शहंशाह, अग्निपथ सहित 22 फिल्मों में बिग बी ने विजय नाम का किरदार निभाया। 

1969 में उन्होंने अपना फिल्मी करियर मृणाल सेन की बंगाली फिल्म में आवाज देकर किया था। उन्हें सबसे पहले सुनील दत्त ने फिल्म रेश्मा और शेरा के लिए साइन किया था। ये फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। अमिताभ अब तक 205 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से 12 फिल्मों में वे डबल रोल में नजर आए और एक फिल्म महान में उन्होंने ट्रिपल रोल भी प्ले किया है।

बता दें कि अमिताभ ने मुंबई में फिल्मों में किस्मत आजमाने से पहले कोलकाता में रेडियो अनाउंसर और एक शिपिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के तौर भी काम करते थे। उस दौरान उन्हें 800 रुपए सैलरी मिलती थी। 1968 में कोलकाता की नौकरी छोड़ने के बाद मुंबई आ गए।

See also  यश के जन्मदिन से पहले लीक हुआ टीजर, रॉकी के बचपन और उसकी मां का स्ट्रगल है KGF Chapter 2

आज 79 की उम्र में अमिताभ अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। उनकी अपकमिंग फिल्म झूंड, ब्रह्मास्त्र, तेरा यार हूं मैं, आंखें 2, मईडे हैं। फिलहाल अमिताभ टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।