T20 World Cup 2021: बाबर आजम ने इस खिलाड़ी को कहा 'बुड्ढा हो गया तू', वेस्टइंडीज की पारी के दौरान की मिस फील्डिंग

खेल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान ने अपने ही टीम के उपकप्तान शादाब खान को इसलिए बुड्ढा कहा क्योंकि वह मैच के दौरान वेस्टइंडीज टीम के एक बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाया।

जिसके बाद बाबर आजम पूरी तरह से बेकाबू हो गए और बीच मैदान शादाब पर चिल्लाने लगे। इस दौरान उन्होंने शादाब से कहा कि बुड्ढा हो गया तू, बुड्ढा हो गया तू, जवानी विच तेरा रन आउट से (जवानी में ही तू रन आउट हो गया)…

18 अक्टूबर को हुए इस टी20 वर्ल्डकप 2021 (T20 World Cup 2021) अभ्यास मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया था। जहां वेस्टइंडीज की टीम 20 में 7 विकेट पर 130 रन बनाई वहीँ पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर भी जीत हासिल की।

पाकिस्तान टीम के खिलाडी बाबर आजम ने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक जमाया वहीँ फखऱ जमा ने 46 रन की नाबाद पारी खेली। बाबर ने 41 गेंद पर 6 चौके और एक छक्का लगाया। फखर ने 4 चौके जमाए और दो छक्का लगाया। 15.3 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर आसान जीत दर्ज की।

See also  Asian Games 2023: कैनो डबल में भारत के अर्जुन-सुनील ने जीता कांस्य पदक, पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर