न्यायालय की छत पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास किया महिला ने, देखिये Video
न्यायालय की छत पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास किया महिला ने, देखिये Video

कोरबा। आज दोपहर कोरबा न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला न्यायालय की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करती नजर आयी। जब कुछ लोगों ने इस महिला को देखा तब उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। इस बीच पुलिस भी आ गई।


काफी देर तक प्रयास के बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। पता चला है कि महिला PWD कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक दिक्क्तें झेलते-झेलते तंग आ गई है, इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। रामपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने पति से विवाद है और कुटुंब न्यायालय में इनका प्रकरण चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर
See also  पूर्व CM रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है'