Naxalites protested against the Amrit festival of freedom by putting up banners
नक्सलियों ने बैनर लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव का किया विरोध

नारायणपुर। जिला मुख्यालय से महज 55 किलोमीटर दूर नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने बीती रात जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाया हैं। नेलनार एरिया कमेटी के द्वारा नक्सली के द्वारा यह बैनर लगाया गया है।

इस बैनर में आजादी का अमृत महोत्सव का बहिष्कार किया और इस महोत्सव को झूठा बताया हैं। आगे बेनर में लिखा गया है कि देश-विदेश कॉर्पोरेट कंपनियों को मार भगाओ। सही आजादी के लिए जनों को आगे बढ़ाओ, जनता के अधिकारों के लिए युद्ध संघर्ष करो, देशद्रोही संघ भाजपा नेताओं को देश भक्ति पर बोलने का अधिकार नहीं।

देश का सही आजादी के लिए जान कुर्बान लाखों देश भक्तों और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में पीएलजीए में भर्ती सहित अन्य के बारे में भी विरोध जताया हैं। जानकारी मिली है कि बाद में पुलिस ने इन बैनर पोस्टर को हटते हुए जब्त कर लिया है।

See also  सीजी : सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के लड़कियों की अश्लील फोटो शेयर करने वाला गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर